Doordrishti News Logo

ठंडे पेय में महिला को नशीला पदार्थ पिलाने के बाद फोटो खींच यौन शोषण

जोधपुर,जिला पूर्व में एक महिला को परिचित ने ठंउे पेय मेें नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। उसके फोटो खींचने के बाद दो साल से यौन शोषण करता रहा। महिला शादीसुदा होने के साथ बच्चों की मां भी है। पीडि़ता ने अब पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। उसके बयान लिए गए हैं। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें- कंपनी से इलेक्ट्रानिक केबल चुराने वाले तीन मजदूर गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि एक महिला की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसका पति कामधंधे के सिलसिले में बाहर ही रहता है। उसके एक परिचित ने दो साल पहले उसे अपने घर पर बुलाया और ठंडा पेय मेें नशा देकर दुष्कर्म किया। इस बीच उसने फोटोग्राफ्स भी खींच लिए। बाद में वह फोटोग्राफ्स दिखाकर दो साल से यौन शोषण करता आ रहा है। पुलिस ने बताया कि महिला के दो बच्चे भी हैं। पीडि़ता सोमवार को थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया है। उसके बयान लिए जाने के साथ अब जांच आरंभ की गई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: