जोधपुर, शहर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने झंवर रोड पर विनायक नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में दबिश देकर अवैध बीयर व शराब जब्त कर सोमवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी लिखमाराम ने बताया कि विनायक नगर में रॉक पैलेस रेस्टोरेंट में अवैध शराब मिलने की सूचना मिली। उप निरीक्षक हिंगलाजदान के नेतृत्व में पुलिस ने रेस्टोरेंट में दबिश दी। तलाशी के दौरान बीयर की 17 बोतलें व पांच केन और अंग्रेजी शराब के चालीस पव्वे भी जब्त किए गए। आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर संचालक मनीष व्यास को गिरफ्तार किया गया।
Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना आज

