समूहगान प्रतियोगिता 4 दिसंबर को
जोधपुर,भारत विकास परिषद द्वारा क्षेत्रीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन आगामी रविवार 4 दिसंबर को रातानाडा स्थित माहेश्वरी जनोपयोगी भवन में किया जायेगा।
मीडिया प्रभारी डॉ प्रभात माथुर ने बताया की प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा के लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गा दत्त शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को बैठक आयोजित की गई जिसमें क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव विनोद आढा,क्षेत्रीय सचिव संस्कार डा. राम कुमार जोशी तथा प्रान्तीय अध्यक्ष जगदीश शर्मा भी उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रतियोगिता के बैनर का भी विमोचन किया गया।
ये भी पढ़ें- आशीष देव चारण को उस्ताद बिस्मिल्ला खां पुरस्कार
क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गा दत्त शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों में मातृभूमि के प्रति कृतज्ञता एवं राष्ट्र प्रेम के संस्कार विकसित करने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद द्वारा यह प्रतियोगिता देश भर में 1967 से आयोजित की जा रही है तथा इसमें प्रतिवर्ष लाखों विद्यार्थी भाग लेते हैं। कार्यक्रम संयोजक लोकेश मित्तल व मीडिया प्रभारी डा.प्रभात माथुर ने बताया कि क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता में राजस्थान क्षेत्र के सात प्रान्तों के विजेता दल भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थी हिन्दी, संस्कृत व लोकभाषा में देशभक्ति गीतों का सामुहिक गान करेंगे।
इस प्रतियोगिता का आतिथ्य जोधपुर महानगर की छ: शाखाओं द्वारा संयुक्त रूप से किया जायेगा। प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं हेतु आयोजन समितियों का गठन किया गया है। डा.द्वारका लाल माथुर, स्वागत,रामाकिशन भूतड़ा वित्त एवं भोजन,डा.दिनेश पेड़ीवाल आवास, गिरीश लोढ़ा यातायात,डा. अनिल गुप्ता पंजीयन,डा.विष्णु दत्त दवे कार्यक्रम संचालन,राकेश श्रीवास्तव कार्यक्रम संचालन, प्रदीप गट्टाणी पार्किंग,डा.प्रभात माथुर मीडिया,डा. दर्शन ग्रोवर चिकित्सा एवं डा.रवि कुमार दाधीच साहित्य समिति के संयोजक नियुक्त किए गए हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

