Doordrishti News Logo

सालावास से लापता बच्चे को दो घंटे में पुलिस ने ढूंढा

हॉस्टल में दाखिल कराने की बात को लेकर हुआ नाराज

जोधपुर,शहर के निकट सालावास गांव से शनिवार की सुबह छह बजे एक बच्चा घर से साइकिल लेकर निकल गया। सुबह साढ़े दस पुलिस को सूचना मिली कि बच्चा लापता हुआ है। हरकत में आई पुलिस ने मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए। बाद में यह बच्चा प्रतापनगर में चीरघर मोड़ पर मिल गया। पुलिस ने बच्चे को दस्तयाब कर उसके घरवालों को सौंप दिया।

ये भी पढ़ें- सतलाना गांव में साठ बीघा खेत में लगी भीषण आग

विवेक विहार थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि सालावास गांव से सुबह 12 साल का एक बच्चा अपनी साइकिल लेकर घर से निकल गया। उसे सालावास में एक स्कूल भी जाना था। मगर वह नहीं लौटा। तब घरवालों को बच्चे के गायब होने की चिंता सताने लगी। पहले खुद के स्तर पर पता किया मगर वह नहीं मिला। सुबह साढ़े दस बजे पुलिस को सूचना दी गई। तब हरकत में आई पुलिस ने सभी मार्गों से निकलने वाले सीसी टीवी कैमरों को जांचा। तब यह बच्चा चीरघर मोड़ के निकट मिल गया।

थानाधिकारी ने बताया कि बच्चा घरवालों से नाराज होकर चला गया। वे उसे हॉस्टल में दाखिल करवाने की  बात कह रहे थे। बच्चे को ढूंढने में पुलिस की टीम में एएसआई प्रेमसिंह, कांस्टेबल रामचरण,पप्पूराम एवं राजू राम की अहम भूमिका रही। विदित रहे कि बच्चा कहीं घूमते हुए यदि कायलाना की तरफ पहुंचा और कोई घटना कर बैठता तो घरवालों की परेशानी को बढ़ा सकता था। मगर पुलिस ने सजगता और तुरंत हरकत करते हुए उसे ढूंढ लिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026