Doordrishti News Logo

जोधपुर,शहर के कुड़ी थाना क्षेत्र में बढ़ती हुई जन संख्या के बीच पिछले लंबे समय से 108 एम्बुलेन्स की आवश्यकता नजर आ रही थी। शुक्रवार को सीएमएचओ डॉ बलवंत मन्डा द्वारा जारी आदेशों के बाद कुड़ी क्षेत्र को 108 एम्बुलेन्स की सौगात मिल गई। 108 एम्बुलेन्स के कुड़ी थाना पहुचने के बाद इस एम्बुलेन्स का लूणी विद्यायक महेंद्र विश्नोई एवं कुड़ी सरपंच चन्द्रलाल खावा ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक महेंद्र विश्नोई ने कहा कि इस क्षेत्र में पिछले लंबे समय से 108 एम्बुलेन्स की आवश्यकता थी जिसे आज पूरा कर लिया गया है। इस एम्बुलेन्स सेवा का लाभ कुड़ी क्षेत्र के वाशिन्दों के साथ ही हाइवे भी नजदीक होने के चलते हाइवे पर होने वाली दुर्घटनाओं पर भी यह एम्बुलेन्स उपयोगी साबित होगी। लोकार्पण के दौरान लूणी बीसीएमओ डॉ मोहनदान देथा, एम्बुलेन्स संचालक कम्पनी के प्रोग्राम मैनेजर अमित कौशिक, जिला प्रभारी भवानी सिंह पायलट, संजीव नायर सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026