ऑटो चालक ने शराब के लिए रूपए नहीं दिए,मारपीट कर रुपए छीने
जोधपुर,शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल के गेट संख्या एक पर ऑटो चालक का रास्ता रोक कर कुछ लोगों ने मारपीट की और जेब से रूपए निकाल ले गए। आरोपियों ने उससे शराब पीने के लिए रूपए मांगे थे, रूपए नहीं दिए जाने पर मारपीट की। घटना में शास्त्रीनगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया।
शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि राजीव गांधी कॉलोनी देवनगर निवासी साजिद खां पुत्र कालू खां की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह अपना एक ऑटो चलाता है। वह ऑटो लेकर मथुरादास माथुर अस्पताल के गेट संख्या 1 से निकल रहा था। तब अनुज परिहार उर्फ पप्पाराम, सुनील राय एवं नरेंद्र सिंह आदि ने उसे रोका और शराब के लिए रूपए मांगे। रूपए नहीं दिए जाने पर मारपीट की और जेब से ढाई सौ रूपए निकाल लिए।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

