Doordrishti News Logo

रेलवे चलाएगा हर पटरी-साफ सुथरी अभियान

  • पटरियों पर कचरा न फैंकने की अपील
  • स्थानीय निकायों से रेलवे लेगी सहयोग

जोधपुर,रेलवे स्टेशनों और उसके आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता के महत्ती उद्धेश्य से रेलवे द्वारा हर पटरी-साफ सुथरी अभियान चलाया जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय और रेलवे के संयुक्त अभियान के तहत विभिन्न रेल खंडों पर ट्रेकों व क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां हर पटरी-साफ सुथरी अभियान की व्यापक शुरुआत की जाएगी तथा इस दौरान रेल व आम नागरिकों को रेल क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाने के उपाय किए जाएंगे।

पांडेय ने बताया कि रेल पटरियों के आसपास कचरा और खाद्य वस्तुएं फैंकने से जानवर पटरियों के इर्दगिर्द घूमते रहते हैं जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ जाते हैं। अभियान के दौरान रेल यात्रियों को इस संबंध में विशेष रूप से जागरूक किया जाएगा कि वे रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ रेल पटरियों को भी स्वच्छ रखने में रेलवे की मदद करें।

स्थानीय संस्थाओं का लेंगे सहयोग

प्रारंभ होने वाले हर पटरी-साफ सुथरी अभियान के तहत रेलवे राज्य सरकार और उसके स्थानीय निकायों,स्वयंसेवी संस्थाओं व विभिन्न युवा संघों को अभियान व्यापक रूप से चलाने के लिए अपने साथ जोड़ेगा।

डीआरएम की मार्मिक अपील

मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने रेल व आम यात्रियों से विशेषकर रेल पटरियां स्वच्छ बनाने में रेलवे की मदद करने की अपील करते हुए कहा कि इससे मूक जानवरों की रक्षा करने के रेलवे के प्रयासों को संबल मिलेगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026

सैकंड हैण्ड कार का फर्जीवाड़े से सौदा,पता लगा दस्तावेज फर्जी

September 6, 2026

थार की टक्कर से घायल युवक की एक माह बाद मौत

September 6, 2026

सस्ता ड्रोन कैमरा का लालच देकर 1.40 लाख की ठगी

September 6, 2026