Doordrishti News Logo

मादक पदार्थो की तस्करी का वान्छित मुलजिम गिरफ्तार

जोधपुर, जिले की ग्रामीण पुलिस ने जिले में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी रोकने व इसमें लिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए अभियान में कार्रवाई करते हुए लम्बे समय से एनडीपीएस एक्ट में फरार मुलजिम को गिरफ्तार किया है।

जोधपुर जिला ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनिल कयाल ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम व तस्करों तथा वान्छित अपराधियों की धड़पकड़ अभियान के तहत पुलिस थाना चाखु टीम द्वारा लम्बे समय से एनडीपीएस एक्ट में फरार मुलजिम में दस्तयाब कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक कयाल ने बताया कि प्रकरण संख्या 299/2020 व 613/2020 धारा 8/22,25 एनडीपीएस एक्ट में राजेन्द्र उर्फ राजिया पुत्र सुखराम बिश्नोई वांछित था।

पुलिस मुख्यालय से राज्यभर में मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी थानाधिकारियों तथा वृताधिकारियों को इसके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ के तस्करों को धरपक्कड़ के निर्देश दिये थे। पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण द्वारा अकलेश कुमार शर्मा अति.पुलिस अधीक्षक फलोदी व रामकरणसिह मलिंडा वृताधिकारी वृत फलोदी के निर्देशन मे जीमल खान उनि. थानाधिकारी चाखू के नेतृत्व में टीम ने आसूचना व तकनीकी डाटा के आधार पर तस्कर राजेन्द्र उर्फ राजिया पुत्र सुखराम बिश्नोई निवासी खारा पुलिस थाना फलोदी को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बजट एक समग्र समावेशी है जिसमें 2027 का विजन है-पटेल

February 15, 2026

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

You missed