सहकारी समिति के चुनावी दस्तावेज छीनने और मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार
पिता पुत्र को लिया पुलिस अभिरक्षा में
जोधपुर,शहर के निकट नेतड़ा स्थित सहकारी समिति लिमिटेड चुनाव के लिए नामांकन के लिए जा रहे कुछ लोगों पर गत दिनों पूर्व हमला कर मारपीट की गई। उनसे दस्तावेज छीनने के साथ धमकियां दी गई। इस बारे में करवड़ थाने में प्रकरण दर्ज हुए थे। मामला एससीएसटी एक्ट में दर्ज होने पर पुलिस ने आज पिता पुत्र सहित एक अन्य को गिरफ्तार कर एक दिन की अभिरक्षा में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
एसीपी पूर्व देरावर सिंह ने बताया कि गत दिनों करवड थानान्तर्गत नेतडा गांव में सहकारी समिति चुनाव के लिए जा रहे कुछ लोगों से मारपीट कर दस्तावेज छीन लिए गए थे। इस बारे में दो तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज हुए थे। एक प्रकरण मेें आज भंवरलाल उसके पुत्र सुनील उर्फ रामनिवास एवं सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें कोर्ट में पेश कर एक दिन की पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। एसीपी देरावर सिंह के अनुसार मामला एससीएसटी एक्ट में दर्ज हो रखा था।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

उत्तराखंड के गढ़वाल में पुल से नदी में गिरी बस आठ की मौत 26 घायल

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

