जोधपुर, शहर के निकटवर्ती बनाड़ स्थित खांगटा अस्पताल रोड माताजी मंदिर के पास में मंगलवार की रात को एक बाइक अनियंत्रित होने के बाद पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए एंबुलेंस में मथुरादास माथुर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस घायलों के बयान लिए। तीनों युवक उत्तरप्रदेश के बहराई के रहने वाले बताए जाते हैं। थानाधिकारी अशोक आंजणा ने बताया कि मंगलवार की रात नौ बजे के आस पास एक बाइक पर तीन युवक खांगटा अस्पताल रोड पर माताजी मंदिर के निकट से निकल रहे थे। तब कुछ पहले उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इससे तीनों युवक उछल कर गिए गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो घायलों को मथुरादास माथुर अस्पताल भिजवाया गया है। इनकी पूरी तरह शिनाख्त नहीं हो पाई। मगर ये लोग उत्तरप्रदेश के बहराईच के रहने वाले हैं। स्थानीय स्तर पर मजदूरी करते होंगे।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

