जोधपुर, महामंदिर नट बस्ती में सोमवार की रात को 12वें के उठावने पर हुई पत्थरबाजी और सार्वजनिक संपति को तोड़ऩे को लेकर महामंदिर पुलिस की तरफ से केस दर्ज किया गया है। थानाधिकारी की तरफ से यह रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने अब नामजद बदमाशों के खिलाफ जांच आरंभ की है। ज्ञात हो कि सोमवार की रात को बीजेएस नट बस्ती में रहने वाले थानेदार नट की माताजी का 12वें का उठावना कार्यक्रम था। तब आपसी रंजिश के चलते दो गुटों के लोग भिड़ गए थे। इसमें पांच लोग घायल हुए थे। चार को पुलिस ने शांति भंग में पकड़ा था। मगर दोनों गुट की तरफ से पुलिस में कोई केस दर्ज नहीं करवाया गया। इधर इस प्रकरण में थानाधिकारी लेखराज सिहाग की तरफ से तोड़फ़ोड करने, पत्थर चलाकर जानमाल के नुकसान का केस दर्ज करवाया गया है।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

