कांग्रेस नेता सचिन पायलट का जन्मदिन बुधवार को
- बिरामी में होगा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन
- जयपुर आवास पर सचिन पायलट ने किया कार्यक्रम के पोस्टर विमोचन
जोधपुर,राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता सचिन पायलट 45वां जन्म दिन बुधवार को मनाया जाएगा। इस जन्म दिवस को जोधपुर में भव्य रूप से मनाया जायेगा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान प्रवक्ता,पूर्व पार्षद राजेश मेहता ने बताया कि राजस्थान में युवाओं के प्रेरणास्रोत सचिन पायलट का जन्म दिन भव्य रूप से मनाया जायेगा।
उन्होंने बताया कि जोधपुर में अलग- अलग जगह कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के आयोजक कांग्रेस नेता श्याम खीचड़ हैं। इस अवसर पर बिरामी गांव में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए कई दिनों से तैयारी की जा रही है। मेहता ने बताया कि इस रक्तदान शिविर के लिए शहर व ग्रामीणों क्षेत्रों के युवाओं में उत्साह है। बिरामी गांव के भुवाल माता मंदिर गौशाला मैदान में यह रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर स्थल पर ही महाप्रसादी का आयोजन भी होगा। इस अवसर पर कई जगह वृक्षारोपण भी किया जाएगा। जिसके लिए युवाओं ने टीम बनाकर कार्य करने का जिम्मा उठाया है। रक्तदान शिविर में सभी तरह की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला हमलावर फरार
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की साधारण सभा संपन्न

पुनर्मतदान स्थगित दो मतदान अधिकारी गिरफ्तार

टेण्डर लेने वाली फर्म से धोखाधड़ी का आरोप

महिला का जेवरात से भरा हैंडबैग गिरा पुलिस ने ढूंढकर दिलाया

जोधपुर की अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों का सम्मान

आशियाना अमरबाग के चुनाव संपन्न,लोकेश चौधरी बने अध्यक्ष

लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान पर भाजपा की बैठक

