Doordrishti News Logo

सुसाइड पाइंट तखत सागर फिर पहुंची महिला बेटी संग जान देने

जेठानी से परेशान

जोधपुर, पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला गुरूवार को दिन में अपनी जान देने बेटी संग आई। तख्तसागर पर मौजूद गोताखोरों ने उसे बचाया ही नहीं बल्कि समझाइश कर घर भी रवाना किया। महिला का गुस्सा शांत होने पर वह अपने घर चली गई। तब तक परिजन को भी बुला लिया गया।
शहर के कमला नेहरू नगर क्षेत्र निवासी एक महिला गुरूवार की दोपहर अपने घर में झगड़ा होने के बाद आत्महत्या करने के लिए घर से निकल गई। वह अपनी चार वर्षीय बेटी को भी साथ लेकर निकली। घर में हुए झगड़े के बाद महिला के गायब होने को परिजनों ने गंभीरता से लिया और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे मदद मांगी। थोड़ी देर में राजीव गांधी थाने से तखत सागर क्षेत्र में ही एक्टिव रहने वाले गोताखोर भरत चौधरी, रामू व नारायण को फोन कर जानकारी दी। इस बीच पुलिस कांस्टेबल ओमप्रकाश व कैलाश भी वहां पहुंच गए।

महिला बेटी संग आई नजर तख्त सागर पर

जानकारी के अनुसार महिला अपनी बेटी का हाथ थामे तखतसागर के झरने से होकर पानी की तरफ बढ़ती नजर आई। तब गोताखोर भाग कर उसके पास गए। रोकने के बाद उसने रोते हुए बताया कि घर में रोजाना होने वाले झगड़ों से वह परेशान हो चुकी है। मेरी जेठानी के साथ पटरी नहीं बैठती। मैं अपने पति के साथ घर से अलग रहना चाहती हूं, लेकिन ससुराल के लोग इसके लिए राजी नहीं है।

सुबह झगड़ा होने पर पहुंची वहां

आज सुबह भी घर में जेठानी के साथ जोरदार झगड़ा हो गया। ऐसे में मैं जान देने पहुंच गई। थोड़ी देर में उसके सास-ससुर व पति भी वहां पहुंच गए। सभी ने मिलकर समझाइश की। इसके बाद वे पुलिस व गोताखोरों को धन्यवाद देते हुए महिला व उसकी बेटी को अपने साथ ले गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

पर्युषण से पहले श्रावक सीख रहे प्रतिक्रमण की क्रिया विधि

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026