91 वाहनों की हुई नीलामी
जोधपुर, शहर की सदरकोतवाली पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग एक्ट के तहत जब्तशुदा वाहनों की नीलामी की। थानाधिकारी हरीशचंद्र ने बताया कि नीलामी में कुल 91 वाहनों की नीलामी की गई। जिसमें कुल 6,33,158 रुपए की आय हुई। नीलामी प्रक्रिया में कुल 27 बोली लगाने वालों ने भाग लिया। डीसीपी धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देशन में कमेटी गठित की गई थी। जिसमें एडीसीपी भागचंद, एसीपी देरावर सिंह, एमटीओ प्रभुसिंह, लेखाधिकारी दिनदयाल शामिल थे। नीलामी में आठ वाहनों की राशि 78,234 रुपए, सदरबाजार थाने के 44 वाहनों की नीलामी में आय 2,33,050 रुपए, थाना खांडाफलसा के 32 वाहनों की नीलामी में राशि 2,48,154 रुपए, थाना नागौरी गेट के 7 वाहनों की नीलामी में 63720 रुपए की आय हुई। ऐसे में चार थानों में जब्तशुदा कुल 91 वाहनों की नीलामी की गई। जिसमें कुल 6,33,158 रुपए की आय हुई।
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

