Doordrishti News Logo

जोधपुर, मारवाड शेख सैयद मूगल पठान जिला विकास सिमिति के जिला अघ्यक्ष उस्ताद हाजी हमीम बक्ष की अघ्यक्षता में गुलजारपुरा स्थित प्रधान कार्यालय एक बैठक आयोजित की गई। जिसमे सामुहिक विवाह समेलन को लेकर चर्चा की गई। जिला प्रवक्ता नदीम वक्ष ने बताया कि बैठक में सामुहिक विवाह समेलन अघ्यक्ष सिकन्दर खान ने बताया की बढती महंगाई को देखते हूए व फिजूलखर्ची को रोकने व तरह तरह के शादी में आयोजनो पर होने वाले फिजूलखर्ची को देखते हुए कमेटी ने निर्णय लिया कि 29 मई 2021 को कोम शेख सैयद मूगल पठान समाज का आठवा सामुहिक विवाह समेलन मात्र 1 रू में समेलन अघ्यक्ष सिकन्दर खान की देखरेख में जोघपुर मे आयोजित किया जायेगा। यह कोम का आठवा सामुहिक विवाह समेलन होगा जो की सिर्फ 1 रू में ही होगा, यह समेलन राज्यस्तरीय होगा। बैठक में हाजी हमीम बक्ष, नियामत पठान, ईमदाद अली, ईशतियाक अली, राजू उस्ताद, वहीद सिकन्दर खान, रमजान अली, पप्पू, नदिम बक्ष, फिरोज खान, अजीज पठान, अकबर, जेके अनवर हुसेन, रिजवान खान, मो शफी, मो रईस, अशरफ खान, राजू मेहबूब, मो शकिल, शोएब खान, अमजद बक्ष व सभी पद अघिकारी व सदस्य शामिल थे।

Related posts: