Doordrishti News Logo

नन्द के आनन्द भयो जय कन्हया लाल की…..

  • रात 12 बजे जन्मे कान्हा
  • शहर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम
  • मंदिरों में आकषर्क रोशनी,फूल मंडली सजाई
  • हुए भजन कीर्तन लोगों ने रखा व्रतोपवास

जोधपुर,भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आज शहर भर में धूमधाम से मनाया गया। शहर के कृष्ण मंदिरों में आकर्षक रोशनी की गई है। मंदिरों में फूल मंडली सजाने के साथ कान्हा का पंचामृत अभिषेक किया गया। रात 12 बजते ही नन्द के आनन्द भयो जय कन्हया लाल की.. बुलंद आवाज शहर में मंदिरों और घरों में गूंज उठी। कान्हा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कई लोगों ने आज कृष्ण जन्माष्टमी पर व्रतोपवास भी किया। जो रात 12 बजे उनके जन्मोत्सव के बाद खोला गया। निराहार रहकर लोगों ने पूजा की।

शहर के जूनी मंडी,राजरणछोड़ जी का मंदिर,चौपासनी स्थित श्याम मनोहर मंदिर,कुंजबिहारी,गंगश्यामजी का मंदिर,राधे गोविंद मंदिर पत्रकार कॉलोनी, शास्त्रीनगर सी सेक्टर कृष्ण मंदिर,रातानाडा कृष्ण मंदिर सहित शहर के अन्य कृष्ण मंदिरों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। मंदिरों में सुबह से ही कृष्ण भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। रात 12 बजे कृष्ण जन्मोत्सव पर कई स्थानों पर मटकी फोड़ कार्यक्रम भी रखा गया है। जिसमें गोपाला मटकी फोडऩे को होड़ लग गई। इधर कई लोगों ने अपने अपने नन्हें मुन्नों को कृष्ण स्वरूप फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भी शमिल किया। स्कूलों में भी कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026