Doordrishti News Logo

फास्ट टैग की रसीदों से पकड़ा गया ट्रक चोरी का आरोपी,अजमेर से पकड़ा

जोधपुर, शहर के सूरसागर इलाके आखली चौपड़ से चोरी हुए ट्रक को पुलिस ने अजमेर से आरोपी सहित पकड़ा है। टोल नाकों पर कटी रसीदों से आरोपी पुलिस के हाथ लग गया। पुलिस ने नाकों पर लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला था। अब अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है। घटना मेंं सूरसागर थाना पुलिस ने कार्रवाई की।

थानाधिकारी गौतम डोटासरा ने बताया कि सिंधियों की गली सूरसागर निवासी सुरेश गहलोत की तरफ से 14 अगस्त को अपने ट्रक चोरी की रिपोर्ट दी गई थी। इसका ट्रक 13 अगस्त को आखली चौपड़ रोड से चोरी हो गया था। फुटेज में एक शख्स ट्रक को ले जाते नजर आया। इस पर पुलिस की टीम का गठन कर आसपास के नाकों के सीसीटीवी फुटेजों को देखने के साथ टोल नाकों पर कटी फास्ट टैग रसीदों से आरोपी की पहचान कर उसे जयपुर बाइपास रोड अजमेर से दस्तयाब किया गया। थानाधिकारी डोटासरा ने बताया कि इसमें आरोपी बोरूंदा के मिरासिया निवासी महेंद्र जाट पुत्र मानाराम को गिरफ्तार कर लिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026