Doordrishti News Logo

सीएसटी व शास्त्रीनगर पुलिस की घर में रेड, साढ़े दस किलो गांजे के साथ एक को पकड़ा

जोधपुर, कमिश्ररेट की सीएसटी एवं शास्त्रीनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए न्यू पावर हाउस रोड स्थित एक मकान पर दबिद देकर वहां से साढ़े दस किलो गांजे के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। मुखबिरी सूचना पर यह कार्रवाई की गई। आरोपी से सरदारपुरा थानाधिकारी सोमकरण पूछताछ में जुटे हैं।

शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि सीएसटी को मुखबिरी सूचना मिली कि न्यू पावर हाउस रोड सेक्टर 7 निवासी नरेंद्र करेसिया पुत्र बाबूलाल दाधीच गांजा रखता है और बेचता भी है। इस पर सीएसटी के प्रभारी प्रकाश राम आदि ने शास्त्रीनगर थानाधिकारी जोगेंद्रसिंह के सहयोग से टीम का गठन करते हुए उक्त व्यक्ति के घर पर रेड दी। पुलिस ने घर की तलाशी में साढ़े दस किलो गांजा बरामद किया। इस पर आरोपी नरेंद्र करेसिया को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किय गया। पुलिस के अनुसार घर में पांच भाई रहते हैं। अभियुक्त उम्रदराज है और अकेले कमरे में ही रहता है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026