जोधपुर, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ स्थल निर्माण के लिए चलाए जा रहे निधि समर्पण अभियान को लेकर शिकारपुरा राजाराम मन्दिर ट्रस्ट द्वारा 1 करोड़ 14 लाख का चेक महंत दयाराम महाराज ने सुपुर्द किया। पूर्व विधायक जोगाराम पटेल ने बताया कि सन्त किशनाराम महाराज की 14 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित करने के पश्चात उनकी स्मृति को राम मंदिर के साथ रखने को लेकर प्रथम किश्त के रूप में 1 करोड़ 14 लाख का चेक प्रदान किया गया। महंत दयाराम महाराज ने बताया कि गांव-गांव से आने वाली समपर्ण राशि को आगामी दिनों में दूसरी व तीसरी किश्त में समर्पण किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रान्त प्रचारक योगेंद्र कुमार, प्रान्त कार्यवाहक ललित शर्मा, पूर्व एबीवीपी प्रदेशाध्यक्ष हेमन्त घोष, पूर्व जिला प्रमुख जोधपुर पूनाराम चौधरी, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
Related posts:

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

