Doordrishti News Logo
  • इंटरनेशनल सेंटर ऑफ ड्रिंकिंग वॉटर क्वालिटी बनकर तैयार
  • केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत ने किया दौरा

कोलकाता, पश्चिम बंगाल की जनता को जल्द ही आर्सेनिक युक्त पानी से मुक्ति मिलेगी। राजधानी में बन रहा इंटरनेशनल सेंटर ऑफ ड्रिंकिंग वॉटर क्वालिटी बनकर तैयार हो चुका है। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रविवार को सेंटर का दौरा किया।

जोधपुर भाजपा मीडिया विभाग के अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने पश्चिम बंगाल प्रवास के दौरान रविवार को कोलकाता में बन रहे इंटरनेशनल सेंटर ऑफ ड्रिंकिंग वॉटर क्वालिटी संस्थान का अवलोकन किया। संस्थान के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। जल्द ही सेंटर राष्ट्र की सेवा में सुचारू होगा। शेखावत ने कहा कि बंगाल वासी दशकों से आर्सेनिक युक्त पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। पश्चिम बंगाल की किसी भी सरकार ने जनहित और स्वास्थ्य से जुड़े इस मुद्दे पर कोई पहल नहीं की। मोदी सरकार के नेतृत्व में कोलकाता में इंटरनेशनल सेंटर ऑफ ड्रिंकिंग वॉटर क्वालिटी बनकर तैयार हो चुका है।

Related posts:

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास अस्वीकार्य- पालीवाल

February 21, 2026

राज्यपाल बागड़े पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत के निवास पर

February 21, 2026

पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने किया आईआईटी व एनआईईएलआईटी रोपड़ का दौरा

February 20, 2026

विधि संकाय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज से

February 19, 2026

लम्हों ने ख़ता की थी,सदियों ने सज़ा पाई

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026