Doordrishti News Logo

मुख्यमंत्री गहलोत आए जोधपुर बहन से बंधवाई राखी

  • प्रमुख भीड़ भाड़ वाले मंदिरों में सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की जाएगी
  • रिफाइनरी का दौरा कर इसके काम को आगे बढ़ाएंगे

जोधपुर,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि खाटूश्याम जी दुखांतिका के बाद प्रदेश के सभी प्रमुख भीड़ भाड़ वाले मंदिरों में सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए धर्म गुरुओं को भी बुलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को जोधपुर हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। मुख्यमंत्री गहलोत अपनी बड़ी बहन विमला देवी से राखी बनवाने के लिए दिल्ली से विशेष विमान द्वारा जोधपुर आए और करीब 3 घंटे में जयपुर के लिए रवाना हो गए।

sisters-got-mad-by-tying-rakhi-on-chief-minister-gehlots-wrist

गहलोत ने कहा कि हम अभी मेहरानगढ़ दुखान्तिका को भूले नहीं है जिसमें 216 लोगों की जान गई थी। इनमें से 185 लोग तो जोधपुर शहर के ही निवासी थे। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि मेहरानगढ़ दुखान्तिका के पीड़ित परिवारों का पता लगाया जाए कि वे किस स्थिति में हैं और उनके लिए क्या किया जा सकता है। मुख्यमंत्री गहलोत ने लंपी स्किन डिजीज को गंभीर बताते हुए कहा कि इस संबंध में उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से बात की है। केंद्रीय मंत्री ने उनको आश्वस्त किया है कि बीमारी से राहत के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस बीमारी का टीका भी बनने वाला है। पूरी सरकार बीमारी को लेकर गंभीर है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि वे जल्दी ही रिफाइनरी का दौरा करेंगे और इसके काम को आगे बढ़ाएंगे। गहलोत ने कहा कि रिफाइनरी का प्रोजेक्ट 40 हजार करोड़ रुपए का था जो अब 70 हजार करोड़ रुपए का हो गया है। ऐसा सरकार बदलने के कारण हुआ है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करीब डेढ़ घंटा सर्किट हाउस में रुके जहां उनसे कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों,अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री अधिकारियों से भी लम्पी स्किन डिजीज के हालात और अन्य मुद्दों पर बात की उसके बाद मुख्यमंत्री लाल सागर में अपनी बड़ी बहन विमला देवी के घर गए बहन से राखी बंधवा कर मुख्यमंत्री ने उनका आशीर्वाद लिया। दोनों ने एक दूसरे की तबीयत पूछी। मुख्यमंत्री ने बताया कि वह पहले बीमार हो गए थे अब उनकी तबीयत ठीक है। वे दिल्ली से सीधे जोधपुर आए और 3 घंटे रुकने के बाद जयपुर रवाना हो गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews 

Related posts: