रामदेवरा जातरू की चलती ट्रेन से गिरने से मौत
जोधपुर, लोक देवता बाबा रामदेव का मेला शुरू होने में अभी एक माह बाकी है। उसके दर्शनार्थ जातरूओं के आने का सिलसिला आरंभ हो गया है। गुजरात से रामदेवरा जा रहा एक जातरू चलती ट्रेन से अलसुबह गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
परिजन जोधपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तब पता लगा।
जातरू मथानिया के रामपुरा भाटियान गांव की सरहद में ट्रेन से गिरा था। मथानिया पुलिस ने कार्रवाई की और शव को उसके परिजन को सुपुर्द किया।
थानाधिकारी राजीव भादू ने बताया कि गुजरात के बनासकांटा से कुछ जातरू रामदेवरा दर्शनार्थ ट्रेन में सफर कर रहे थे। वहां का रहने वाला एक जातरू सेदाभाई पुत्र रामजी भाई रामपुरा भाटियान में चलती ट्रेन से संभवत: पैर फिसलने से गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। साथ वाले जोधपुर पहुंचे तब पता लगा। बाद में पुलिस को अलसुबह सूचना मिली कि रेलवे ट्रेक के पास में एक शव पड़ा है। इस पर उसकी पहचान कर ली गई।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े

आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट

बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

साइबर फ्रॉड के केस में पुलिस दर्ज कर रही धोखाधड़ी के प्रकरण
ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

हाईवे से 27 निराश्रित पशुओं को पकडक़र भिजवाया गौशाला

