Doordrishti News Logo

हरियाली अमावस्या पर राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान ने किया वृक्षारोपण

जोधपुर,राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान जोधपुर के परिसर में हरियाली अमावस्या के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया।

वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि वृक्षारोपण में गूलर,पीपल,बरगद, रुद्राक्ष आदि के पौधे लगाए गए तथा इस अवसर पर प्रदीप शर्मा द्वारा गगनभेदी मंत्रोचार तथा हरियालो राजस्थान के अंतर्गत हरा भरा हो जाए मेरा प्यारा राजस्थान प्रस्तुत किया गया।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर डॉ अनिल कुमार गुप्ता केमिस्ट द्वारा पर्यावरण रक्षा एवं संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। पर्यावरणविद राजेश जोशी ने इस अवसर पर बदलते पर्यावरण संतुलन में मनुष्यों की भागीदारी की महत्ता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में राजकीय विद्या प्रतिष्ठान के स्टेनो सुरेंद्र सिंह चौहान,सूचना सहायक नेहा अरोड़ा, कनिष्ठ सहायक महिपाल भादू, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुनील रोलन सहित विभिन्न कर्मचारी उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026