Doordrishti News Logo

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

जोधपुर, शहर के नागौरी गेट पुलिस थाना क्षेत्र के तिलक नगर हरिजन बस्ती में रहने वाले एक युवक ने अपने घर में फंदा लगा कर जान दे दी। उसके पिता की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई। आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है।

नागौरी गेट पुलिस ने बताया कि उदयमंदिर तिलत नगर हरिजन बस्ती के रहने वाले विक्रम वाल्मिकी पुत्र इंद्र किशन ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दी। वजह पता नहीं चली है। पिता ने मर्ग की रिपोर्ट दी है। अग्रिम अनुसंधान जारी है। शव कार्रवाई के बाद परिजन को सौंप दिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

You missed