Doordrishti News Logo

योजनाबद्ध तरीके से करें सख्त कार्रवाई-मुख्यमंत्री

  • अवैध खनन रोकथाम की समीक्षा बैठक
  • खनन माफिया की पहचान कर बनाएं सूची
  • अवैध खनन रोकथाम के लिए नियमित सख्त कार्रवाई हो

जयपुर/जोधपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में अवैध खनन की रोकथाम के लिए गंभीर है। उन्होंने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को योजना बनाकर खनन माफिया पर बिना किसी भी दबाव के सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून की पालना सुनिश्चित करते हुए पुलिस अपना इकबाल कायम करें ताकि अवैध खनन करने वालों में भय पैदा हो। गहलोत ने भविष्य में अवैध खनन की रोकथाम सुनिश्चित कराने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए।

गहलोत बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर अवैध खनन रोकथाम की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस अधीक्षक खनन माफियाओं की पहचान कर सूची बनाकर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि खनन के लीज धारकों को परेशानी नहीं आनी चाहिए और अवैध खनन करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। अवैध परिवहन करने वाले वाहनों से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, ऐसे वाहन चालकों और मालिकों को सजा मिले यह सुनिश्चित करें।

जोधपुर से संभागीय आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों ने लिया हिस्सा

जोधपुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र से वीसी बैठक में संभागीय आयुक्त कैलाश चन्द्र मीना, जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता,पुलिस आयुक्त रविदत्त गौड़, डीसीपी पूर्व डॉ.अमृता दुहन, डीसीपी पश्चित गौरव यादव, डीसीपी मुख्यालय विनीत कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध खनन परिवहन करने वालों से ज्यादा अवैध खनन व्यापार करने वालों पर शिकंजा कसा जाए। ऐसी गतिविधियों में लिप्त बड़ी मशीनरी को जब्त करें, ताकि उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान हो सके। उन्होंने अतिरिक्त मुख्य सचिव खनन को अवैध गतिविधियों में पकड़े जाने वाले वाहनों पर जुर्माना राशि को रिवाइज करने के निर्देश दिए। गहलोत ने कहा कि खनन, पुलिस, परिवहन और प्रशासन समन्वय बनाकर कार्रवाई करें।

बैठक में वन मंत्री हेमाराम चौधरी ने कहा कि पुलिस प्रशासन ऐसी कार्रवाई करे कि अवैध खनन करने के लिए वाहनों का क्षेत्र में संचालन ही नहीं हो। राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने कहा कि अवैध खनन रोकने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करें, ताकि वे अपने क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों को रोक सकें तथा एम-सैंड को भी प्रोत्साहित किया जाए। गृह राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि कार्रवाई में ग्रामीणों का सहयोग लेकर बड़ी मशीनरी पर कार्रवाई करें। राजस्व राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई ने कहा कि औचक अभियान चलाए जाएं।

गत सरकार के मुकाबले साढ़े तीन साल में बढ़ी कार्रवाई

खान मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा कि राज्य में सुधार के लिए नवाचार किए जा रहे हैं।नए ब्लॉक के ऑक्शन से सरकार को 1000 करोड़ से अधिक का राजस्व मिला है। वर्तमान सरकार ने गत सरकार के साढे तीन साल के कार्यकाल से अधिक कार्रवाई की है। इसमें गत सरकार में 35,803 प्रकरणों की तुलना में 41,239 प्रकरण दर्ज किए। पहले 33,738 वाहन जब्त किए गए थे, जबकि अभी 41,074 वाहन जब्त किए गए। इसके साथ ही साढ़े तीन वर्षों में अवैध खनन पर कार्रवाई कर 418 करोड़ रूपये का जुर्माना भी वसूला गया।

बैठक में मुख्य सचिव उषा शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव खनन सुबोध अग्रवाल, एसीएस गृह अभय कुमार, प्रमुख शासन सचिव राजस्व आनंद कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं हॉफ डॉ.डीएन पांडे, महानिदेशक पुलिस इंटेलिजेंस उमेश मिश्रा, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा,एडीजी एटीएस एवं एसओजी अशोक कुमार राठौड़, एडीजी कानून व्यवस्था हवा सिंह घुमरिया ने अवैध खनन रोकथाम के लिए सुझाव दिए। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव वन वीनू गुप्ता, शासन सचिव वन वेेंकटेश शर्मा एवं परिवहन एवं सड़क सुरक्षा आयुक्त कन्हैया लाल स्वामी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संभागीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक,पुलिस आयुक्त, मुख्य वन संरक्षक, जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक, खनिज अभियंता, आरटीओ सहित अन्य अधिकारी जुड़े।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नए आयकर अधिनियम की जानकारी दी

September 16, 2026

फर्जी नंबर की फॉर्चूनर से 378 किलो डोडापोस्त बरामद तस्कर फरार

September 16, 2026

ट्रैक्टर और इको गाड़ी की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल

September 16, 2026

स्थानीय लोगों की सूचनाओं से तस्करी पर प्रहार:पुलिस महानिदेशक

September 16, 2026

रंगाई छपाई का दूषित पानी सीवर लाइन से जोजरी में छोड़ा चार लोगों पर केस दर्ज

September 16, 2026

निजी अस्पताल के पास से बोलेरो में रखा लेपटॉप बैग और क्रेडिट कार्ड चोरी

September 16, 2026

किला रोड गणेश मंदिर के पास देर रात मारपीट

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 क्षेत्र में 16 को सार्वजनिक अवकाश

September 16, 2026

उम्मेद अस्पताल गेट संख्या पांच के सामने देर रात फायरिंग की आशंका में पुलिस की भागदौड़

September 16, 2026