पुलिस उपायुक्त पूर्व डॉ दुहन पहुंची सिटी पुलिस थानों में,किया निरीक्षण
जोधपुर, पुलिस उपायुक्त पूर्व डॉ. अमृता दुहन ने आज भीतरी शहर के सदर कोतवाली और सदर बाजार थानों का निरीक्षण किया। थाना अधिकारियों से क्राइम संबंधी जानकारी जुटाने के साथ ही थानों के मालखानों को देखा। इसके साथ ही क्राइम रिकॉर्ड फाइल,पेंडिंग मामलों के निस्तारण आदि की जानकारी भी ली। स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पुलिस उपायुक्त डॉ.दुहन ने थानों की मैस मेें बने भोजन को भी ग्रहण किया। भोजन के साथ उन्होने सदर कोतवाली थानाधिकारी हरीशचंद सोलंकी एवं सदर बाजार थानाधिकारी बंशीलाल वैष्वण से क्राइम संबंधी जानकारी जुटाई। इस अवसर पर वृत केंद्रीय एसीपी (आईपीएस)रंजीता शर्मा भी मौजूद थीं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

