जिले में गायों में लम्पी स्किन का प्रकोप
संक्रमण से बचाने के लिए पशु आवास को साफ-सुथरा रखें
जोधपुर, जिले में गायों में लम्पी स्किन रोग का प्रकोप पाया गया है, यह तेजी से फैलने वाला वायरस जनित रोग है। संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. संजय सिंघवी ने बताया कि यह रोग केवल पशुओं में ही पाया जाता है व पशुओं से मनुष्यों में नहीं फैलता है। कीचड़,मच्छर व मक्खी इस रोग के वाहक है। उन्होंने बताया कि इससे पशुओं में 5-10 प्रतिशत मृत्यु-दर देखी गयी है।
रोग के लक्षण
डॉ. सिंघवी ने बताया कि इस रोग में पशुओं के पूरे शरीर की त्वचा पर छोटी-छोटी गांठे हो जाती है, रोग की शुरुआत पशु में तेज बुखार होता है, पैरों पर सूजन आ जाती है, नाक एवं आंखों से पानी आना शुरु हो जाता है। उन्होंने बताया कि यह रोग 10-15 दिन बाद पशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता अनुसार स्वतः ठीक हो जाता है। इस वायरस पर कोई दवा असर नहीं करती है। कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले कमजोर पशु एवं उच्च दुग्ध क्षमता वाले पशुओं को नजदीकी पशु चिकित्सक को दिखाकर उपचार कराएं।
यह है बचाव
पशुओं को संक्रमण से बचाने के लिए पशु आवास को साफ-सुथरा रखें, कीचड़ एवं अन्य परजीवियों से पशु को बचाकर रखें, नीम के पत्तों का धुआं करें व रोग ग्रस्त पशुओं को स्वस्थ पशुओं से दूर रखें।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना आज

