Doordrishti News Logo

रेलवे स्टेशनों पर वर्षिक स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन आज से

जोधपुर, उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर वार्षिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार से छह रेलवे स्टेशनों पर चरणबद्ध स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ ए वासुदेवन ने बताया कि वार्षिक स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम के तहत मंडल पर छह स्टेशनों पर मंगलवार से रेल कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविरों की शुरुआत की जा रही हैं जिसके तहत अस्पताल के चिकित्सकों व अन्य स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की गई हैं।
उन्होंने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय के निर्देशन में यह शिविर जोधपुर-मारवाड़ जंक्शन के लूणी, रोहट,केरला,पाली,बोमादड़ा व राजकियावास स्टेशनों पर लगाए जाएंगे।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के अनुसार निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप 5 जुलाई को रोहट,7 को लूणी,19 को केरला,21 को पाली मारवाड़,28 को बोमादड़ा व 30 जुलाई को राजकियावास रेलवे स्टेशनों पर स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में सुबह नौ से अपराह्न तीन बजे तक लगने वाले एक दिवसीय शिविरों में चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026