अफवाहों पर ध्यान न दें, पूर्व से जारी धारा 144 का पालन करें
जिला मजिस्ट्रेट ने आमजन से की अपील
जोधपुर, जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने वर्तमान की घटनाओं के मद्देनजर आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें,न सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाएं।
जिला कलक्टर ने कहा है कि जिले में(पुलिस आयुक्तालय क्षेत्राधिकार को छोड़कर) धारा 144 के अंतर्गत विभिन्न प्रावधान अप्रेल माह से ही जारी है जिनका पूरा-पूरा पालन करें। उन्होंने बताया कि पूर्व में जारी आदेश के अनुसार 8 अप्रेल से ही जिले में धारा 144 के प्रावधान लागू है और इसके अंतर्गत सामुहिक रैली, जुलूस, प्रदर्शन इत्यादि पूर्व अनुमति से नहीं किए जा सकते।
उन्होंने विभिन्न पुलिस थानों को निर्देशित किया है कि अपने क्षेत्र में सीएचजी की बैठक आयोजित कर शांति व्यवस्था व सद्भाव आदि के प्रति विशेष गंभीरता बरतें।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

