पुत्र ने दंपती पर लगाया आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप
- बीमारी और रूपयों के लेनदेन का विवाद
- मरने से पहले तंग परेशान करने वालों का बनाया वीडियो
जोधपुर, शहर के सूरसागर स्थित भूरटिया में रहने वाले एक व्यक्ति की बीमारी और रूपयों के लेन देन के विवाद के चलते मौत हो गई थी। मरने से पहले उसने एक वीडियो बनाया और उसे तंग व परेशान करने वालों पर इसका आरोप लगाया। वीडियो अब पुत्र के हाथ लगा है। जिस पर उसके पुत्र ने एक दंपती पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। पुलिस ने अदालत से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज करते हुए जांच आरंभ की है। कितने रूपयों का लेन देन था इसका जिक्र नहीं किया गया है। वक्त घटना पुलिस में पहले कोई कार्रवाई नहीं करवाई गई थी।
थानाधिकारी गौतम डोटासरा ने बताया कि इस बारे में भूरटिया गली नंबर 1 पेट्रोल पंप के पास में रहने वाले प्रिंस सोनी की तरफ से अदालत में इस्तगासे के जरिए केस दर्ज करवाया गया है। इसका आरोप है कि उसके पिता प्रफुल सोनी का गत माह निधन हो गया था। मरने से पहले उसके पिता ने एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने एक दंपती पर रूपयों के लेन देन को लेकर विवाद की बात की थी। यह दंपती उन्हें तंग व परेशान करता था। जिसके चलते उसके पिता बीमार हो गए और उनकी मृत्यु हो गई।
थानाधिकारी डोटासरा ने बताया कि वक्त घटना परिजन की तरफ से कोई रिपोर्ट या कार्रवाई नहीं करवाई गई थी। दंपती परिवार शहर के अंदरूनी क्षेत्र का रहने वाला है और वे साथ में ही कार्य करते थे। फिलहाल मामला दर्ज किया गया है। रूपयों का जिक्र नहीं किया गया है। कितने का लेन देन था इसका पता तो जांच के बाद ही चल पाएगा। जांच एसआई जेठाराम की तरफ से की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

