Doordrishti News Logo

चाकूबाजी के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के पास युवक पर चाकू से हमला

जोधपुर, विवाद के चलते एक युवक पर रेलवे स्टेशन के समीप तीन चार लोगों ने मारपीट कर चाकू से हमला किया। इससे युवक और उसका परिचित जख्मी हो गए। चाकू के वार गर्दन और कान के पास लगे। युवक की रिपोर्ट पर सरदारपुरा पुलिस ने हत्या प्रयास में केस दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया।

सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि जालोरी गेट के अंदर भोलीबाई का मंदिर के पास मेें रहने वाला अमित पुत्र गौरीशंकर परिहार और उसका परिचित विक्की उर्फ पदमसिंह रेलवे स्टेशन के समीप एक होटल पर खड़े थे। तब वहां कुछ युवकों में आपसी झगड़ा हुआ था। झगड़े में एक होटल कर्मी भी आ गया। वहां मौजूद अमित और विक्की उर्फ पदमसिंह से भी युवकों की बोलचाल हो गई। तब तीन युवकों ने मिलकर दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। सरदारपुरा थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि इस घटना में शनिवार को तीन आरोपी नागौरी गेट के खटिक मोहल्ला निवासी जुगल, मयुर एवं आरटीओ के पास में रहने वाले संजय को गिरफ्तार किया है। चाकू के हमले से उनके गर्दन और कान के पास में घाव लगे हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026