Doordrishti News Logo

जिला कलेक्टर ने रातानाडा गणेश मंदिर क्षेत्र का किया अवलोकन

क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए टोटल स्टेशन सर्वे के दिए निर्देश

जोधपुर, जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने सोमवार को गणेश मंदिर रातानाडा एवं उसके आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। उनके साथ जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त डॉ इंद्रजीत यादव भी थे।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियंता योगेश माथुर को इस क्षेत्र के टोटल स्टेशन सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वे इस क्षेत्र के विकास की आगामी प्लानिंग करने में सहायक होगा।

उन्होंने अधिशासी अभियंता को कहा कि यहां ओपन जिम, बच्चों के लिए झूले, वॉटर बॉडीज तथा वॉटरस्पोर्ट्स के साथ ही फूड कोर्ट भी विकसित किए जा सकते हैं, जिससे यहां आने वाले लोगों को विविधता के साथ मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध किए जा सकते हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: