आधी रात को डंपर चालक से मारपीट कर लूटपाट
जोधपुर, शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र के एक रिसोर्ट के समीप आधी रात को डंपर चालक से मारपीट कर गाड़ी और हाथ घड़ी लूट ली गई। पुलिस ने नामजद दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए अब जांच आरंभ की है। फिलहाल बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।
बासनी पुलिस ने बताया कि घटना में सांगरिया स्थित विश्वकर्मा नगर निवासी कपिल ढाका पुत्र अमरा राम विश्रोई की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह अपना डंपर लेकर रात दो बजे बासनी औद्योगिक क्षेत्र में एक रिसोर्ट रोड से निकल रहा था। तब रास्ते में चंदना राम और रसूल नाम के दो शख्स ने डंपर को रूकवाया और मारपीट की। बाद में उसका डंपर और हाथ घड़ी को लूट कर ले गए। बासनी पुलिस ने घटना में मारपीट एवं लूट का केस दर्ज किया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

