गांधी मूक बघिर बालिका छात्रावास के प्रथम तल के निर्माण का शुभारभ
जोधपुर, गांधी बघिर कल्याण समिति द्वारा संचालित गांधी बघिर बालिका छात्रावास के प्रथम तल के निर्माण कार्य का सोमवार को शुभारंभ किया गया।
समिति उपाध्यक्ष हरिनारायण खण्डेलवाल ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता नगर निगम उत्तर कुन्ती परिहार व मुख्य अतिथि जेडीए आयुक्त डॉ इन्द्रजीत यादव थे। समारोह में एडीएम द्वितीय राजेन्द्र डांगा, निदेशक एग्रीकल्चर कॉरपोशन ऑफ इंडिया के एन भण्डारी, समिति अध्यक्ष सोहनलाल जैसलमेरिया व संरक्षक किशनलाल गर्ग व महासचिव विक्रम आहूजा उपस्थित थे।

1 करोड 25 लाख से होगा निर्माण
एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा सीएसआर फंड से 1 करोड 25 लाख की राशि से इसका निर्माण होगा। इस बालिका छात्रावास में 50 अतिरिक्त गांधी बघिर महाविद्यालय एवं गांधी बघिर उच्च माध्यमिक वि़द्यालय की छात्राओं को रहवासीय सुविधा उपलब्ध होगी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

