Doordrishti News Logo

जिलाध्यक्ष जोशी के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधि मण्डल ने पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा

शहर में बढ़ते अपहरण व हत्या की घटनाओं पर भाजपा ने जताया आक्रोश

जोधपुर, भारतीय जतना पार्टी ने राजस्थान के दूसरे बडे़ शहर जोधपुर में बढ़ती हत्या और अपराध की घटनाओं पर कड़ा आक्रोश जताते हुए पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा और विशेषरूप से युवक अनिल सोनी की हत्या पर रोष व्यक्त किया और कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृहनगर में ऐसी घटना चिंता जनक है। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि अनिल सोनी अपहरण व हत्या मामले में अपराधियों को कठोरतम सजा मिले व पुलिस द्वारा इस मामले में जिस स्तर पर शिथिलता व लापरवाही बरती गई उसकी जाँच की जाए। समय रहते अपराधों की श्रृंखला को तोड़ने की मांग की गई।

जोधपुर भाजपा प्रतिनिधि मण्डल में जोधपुर दक्षिण की महापौर वनिता सेठ, सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न चन्द्र मेहता, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, जिला महामंत्री देवेन्द्र सालेचा, महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, महामंत्री डाॅ.करणीसिंह खीची, भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने जोधपुर कमिशनर नवजोत गोगोई व डीसीपी वंदना राणा को जोधपुर में हो रहे अव्यवस्था, लूटपाट, अपहरण व हत्या की बढ़ती घटनाओं से अवगत करवाया और ज्ञापन सौंपा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026