Doordrishti News Logo

6.10 ग्राम स्मैक सहित युवक गिरफ्तार

जोधपुर, जिले की लोहावट पुलिस ने सरहद चैनपुरा के पास से एक युवक से 6.10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद करते हुए उसे एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया है।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया है कि अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम व तस्करों सहित वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस पर लोहावट थानाप्रभारी सब इंस्पेक्टर केशाराम के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही के लिए टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने गश्त के समय सरहद चैनपुरा पहुंची तो वहां पर खड़ा एक युवक पुलिस जीप को देखकर भागने लगा। जिस पर लोहावट थानाप्रभारी केशाराम ने मय जाब्ता उसका पीछा कर उसे दबोच लिया।

प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने अपना नाम चैनपुरा निवासी अकबर अली उर्फ छोटू खां पुत्र हासम खां होना बताया। जिसके बाद लोहावट थाना पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 6.10 ग्राम अवैध स्मैक मिली। उसे एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी गुरुवार को जोधपुर आयेंगे

February 19, 2026

66 ई-मित्र कियोस्कों का आकस्मिक निरीक्षण

February 19, 2026

एमडीएमएच को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट भेंट

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

नई सड़क से कार चुराने वाला शातिर गिरफ्तार,कार बरामद

February 19, 2026

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुई थी हत्या

February 19, 2026

कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन

February 19, 2026

नाबालिग से कई बार दुष्कर्म,युवक ने दूसरी जगह की शादी

February 19, 2026

पूर्व पार्षद को रोहित गोदारा बनकर इंटरनेशनल कॉलिंग कर धमकाया

February 19, 2026