झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस , सबइंस्पेटर का हाथ काट खाया
जोधपुर, शहर के रातानाडा स्थित पंचवटी कॉलोनी में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार हुआ। झगड़ा कर रहे लोग पड़ौसी के घर पर पत्थर फेेंक रहे थे। पुलिस के एक सबइंस्पेक्टर के हाथ को दांतों से काट लिया गया। इस पर आरोपियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज किया गया।
रातानाडा थानाधिकारी भारत रावत ने बताया कि मंगलवार की रात को पंचवटी कॉलोनी में भींवराज और शिवनारायण के खिलाफ सूचना मिली थी। बताया गया कि यह लोग पड़ौसियों से झगड़ा करने के साथ पत्थर फेंक रहे हैं। इस पर थाने से सब इंस्पेक्टर भंवरसिंह वहां पहुंचे। तब इन लोगों से पुलिस से भी बदतमीजी करने के साथ सबइंस्पेक्टर के हाथ को दांतों से काट लिया। शिनारायण ने सबइंस्पेक्टर के हाथ को काटा। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। फिलहाल शांति भंग में पकड़ा गया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

