Doordrishti News Logo

मुख्यमंत्री पहुंचे जोधपुर, तिलवासनी और पीपड़ में शोक संवेदना प्रकट की

जोधपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज जोधपुर पहुंचे। वे सीधे एयरपोर्ट से  जिले के पीपाड़ व तिलवासनी गए। वे तिलवासनी में अपने पुराने मित्र काशीराम विश्नोई के निधन पर उनके यहां शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे। पीपाड़ में उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर गौरव वल्लभ शर्मा के पिता वल्लभ शर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि दी। आज उनका जोधपुर शहर आने का कार्यक्रम नहीं है।

मुख्यमंत्री पहुंचे जोधपुर, तिलवासनी और पीपड़ में शोक संवेदना प्रकट की

गहलोत हेलिकॉप्टर से जयपुर से रवाना होकर साढ़े दस बजे सीधे तिलवासनी गांव पहुंचे। वे यहां काशीराम विश्नोई के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। काशीराम व गहलोत बरसों पुराने दोस्त रह चुके हैं। जोधपुर में गहलोत के प्रत्येक दौरे के समय काशीराम हमेशा मौजूद रहते थे। दो दिन पूर्व उनका निधन हो गया था। इसके बाद गहलोत साढ़े ग्यारह बजे पीपाड़ पहुंचे।

हेलिपेड पर नहीं जाने देने पर कार्यकर्ता हुए नाराज

यहां ग्रामीण क्षेत्र में हेलीपेड पर नहीं जाने देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की और प्रदर्शन करने लगे। बाद में जिला क लेक्टर हिमांशु गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से समझाइश कर मामला शांत कराया। गांव वालों ने गहलोत का हाथ जोडक़र अभिवादन भी किया। गहलोत ने लोगों को हाथ जोडक़र अभिवादन स्वीकार किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026

VVIP विजिट पर ट्रैफिक डायवर्जन, जानिए कौन सा रूट रहेगा बंद

April 20, 2026