दो हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
जोधपुर, ग्रामीण पुलिस की जिला स्पेशल टीम ने दो साल से फरार चल रहे 2 हजार रूपए के ईनामी अपराधी घेवराम विश्नोई को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। स्पेशल टीम ने इस दौरान जोधपुर कमिश्नरेट के डांगियावास थाने में एनडीपीएस एक्ट के वांछित आरोपी अशोक विश्नोई का दो किलोमीटर पीछा कर पकड़ा है।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया है कि जिले के पेंंडिंग मामलों में वांछित आरोपियों व स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी करने के लिए एवं मादक पदार्थों की सप्लाई रोकने के लिए मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए जिला स्पेशल टीम को विशेष निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में दो साल से फरार चल रहे 2 हजार रूपए के ईनामी बदमाश पीपाड़ शहर थानान्तर्गत खोखरिया निवासी घेवरराम पुत्र छोगाराम विश्नोई के रहवासी मकान पर जिला विशेष टीम प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपसिंह ने मय जाब्ता पीपाड़ शहर थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए दबिश देकर पकड़ा।
पुलिस को देख घेवरराम विश्नोई घर के पीछे पूर्व तैयारी से खड़ी की गई मोटरसाइकिल को चालू कर भागने लगा। जिसे स्पेशल टीम के कमाण्डों भवानी ने तत्परता से उसका पीछा किया और उसे मोटरसाइकिल सहित नीचे गिराकर दबोच लिया। पुलिस की इस कार्यवाही व जाब्ता को देख वहां पर मौजूद जोधपुर कश्मिनरेट के डांगियावास थाने में एनडीपीएस एक्ट का वांछित आरोपी कुड़ निवासी अशोक पुत्र प्रेमाराम विश्नोई भागने लगा। जिसका स्पेशल टीम के हैड कास्टेबल श्रवण कुमार व कमाण्डों मोहन ने 2 किलोमीटर तक पीछा कर उसे दबोच लिया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

पैकेजिंग लाइसेंस न होने पर 5 हजार का जुर्माना

जोधपुर मंडल में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान तेज

टिकट जांच अभियान तेज: एक दिन में 729 मामलों से 5.36 लाख की वसूली

बाइक सवार युवक आवारा पशु से टकराया, मौत

मानसिक विमंदित गृह में महिला की मौत

पत्नी से अलग रहते आया अवसाद में फंदा लगाकर दी जान

लिव इन में रहने वाली महिला की संदिग्ध हालात में मौत

सोलर पैनल नहीं लगना सेवा दोष की श्रेणी में

