जैसलमेर प्रवास पर रहे केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत
अनेक कार्यक्रमों में हुए शामिल
जोधपुर,जैसलमेर, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शनिवार को जैसलमेर प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमो में भाग लिया। उन्होंने जैसलमेर भाजपा कार्यालय में आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और यथा संभव निराकरण का प्रयास किया।
जैसलमेर भाजपा कार्यालय व सर्किट हाउस में सहयोगी साथियों के साथ केन्द्रीय मंत्री ने जनता की समस्याओं को सुना और समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर शेखावत ने कहा कि भाजपा सत्ता में हो अथवा विपक्ष में, जनता से रिश्ता अटूट बना रहता है।

उन्होंने ने हनुमान जन्मोत्सव के पावन दिवस पर ऐतिहासिक जैसलमेर किले में जाकर आराध्य देव श्रीलक्ष्मीनाथ जी के दर्शन किए। प्रभु से प्रदेश और देशवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि मांगी। उन्होंने कहा कि इस प्राचीन मंदिर में अलौकिकता का अनुभव मिलता है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

पैकेजिंग लाइसेंस न होने पर 5 हजार का जुर्माना

जोधपुर मंडल में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान तेज

टिकट जांच अभियान तेज: एक दिन में 729 मामलों से 5.36 लाख की वसूली

बाइक सवार युवक आवारा पशु से टकराया, मौत

मानसिक विमंदित गृह में महिला की मौत

पत्नी से अलग रहते आया अवसाद में फंदा लगाकर दी जान

लिव इन में रहने वाली महिला की संदिग्ध हालात में मौत

सोलर पैनल नहीं लगना सेवा दोष की श्रेणी में

