Doordrishti News Logo

मुस्लिम युवती से लवमैरिज,शादी के पांच साल बाद युवक ने लगाया फंदा

मां ने पुत्रवधु और एक अन्य पर लगाया आत्महत्या के लिए दुष्रेरित का आरोप

जोधपुर, शहर के बोरानाडा स्थित बुध विहार नगर में रहने वाले एक युवक ने अपने घर में रात को फंदा लगाकर जान दे दी। वक्त पत्नी बच्चों संग बाहर बैठी थी। पता लगने पर फंदे से उतार कर अस्पताल लाया गया। मगर उसे मृत बता दिया गया। मृतक के एक मुस्लिम युवती से शादी की थी। अब मां ने आरोप लगाया कि पुत्रवधु और एक अन्य के कारण उसके पुत्र ने फंदा लगाकर जान दी है। मृतक की मां की तरफ से पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है। मुस्लिम युवती ने बाद में अपना नाम परिवर्तन भी किया था।

बोरानाडा थाने के एसआई लिछाराम ने बताया कि बुध विहार नगर में रहने वाले 34 साल के धर्मपाल पुत्र हंसराज ने चार पांच साल पहले एक मुस्लिम जाति की युवती से शादी की थी। जिसके बाद उसे दो संतानें एक लडक़ा और एक लडक़ी हुई थी। धर्मपाल अनपढ था और मजदूरी करता था। धर्मपाल की एक बहन ने भी प्रेमविवाह कर रखा है। जो अपने पति के साथ राजीव गांधी कॉलोनी देवनगर में रहती है। इधर धर्मपाल ने किसी कारण से अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वक्त घटना उसकी पत्नी घर के बाहर बैठी थी। पता लगने पर उसे फंदे से उतार कर मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया मगर उसे मृत बता दिया गया। एसआई लिछाराम ने बताया कि उसकी माता कृष्णा की तरफ से पुत्रवधु और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का मामला दर्ज करवाया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026