मानसिक परेशानी में दो लोगों ने लगाया फंदा
जोधपुर, मानसिक परेशानी के चलते ग्रामीण क्षेत्र में दो लोगों ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने कार्रवाई उपरांत शव को उनके परिजन के सुपुर्द किए। बिलाड़ा पुलिस ने बताया कि सिद्धि विनायक कॉलोनी निवासी सीबा प्रसाद भूनिया मूल रूप से पश्चिमी बंगाल का रहने वाला था। वह अपनी पत्नी के साथ यहां पर रह कर मजदूरी करता था। रविवार को उसने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी पत्नी मौसमी राय भूनिया की तरफ से बिलाड़ा थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। मगर वह मानसिक रूप से परेशान बताया गया।
दूसरी तरफ ओसियां पुलिस ने बताया कि गाडों का बास तापू निवासी 22 साल के सेठाराम पुत्र दाना राम ने अपने घर में फंदा लगा लिया। उसके चचेरे भाई भागीरथ की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

माल ढुलाई में उत्तर पश्चिम रेलवे की रिकॉर्डतोड़ छलांग

युवक की धारदार हथियार से हत्या

एसी कोच में मिला 7.17 लाख रुपए का गांजा

पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला हमलावर फरार
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की साधारण सभा संपन्न

पुनर्मतदान स्थगित दो मतदान अधिकारी गिरफ्तार

टेण्डर लेने वाली फर्म से धोखाधड़ी का आरोप

महिला का जेवरात से भरा हैंडबैग गिरा पुलिस ने ढूंढकर दिलाया

