Doordrishti News Logo

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को जन्म दिवस की बधाई देने भाजपा कार्यकर्ता हुए रवाना

  • जोधपुर जिले की 10 विधानसभा क्षेत्र से 5 सौ वाहन रवाना हुए
  • जिले भर से 5 हजार लोग जा रहे हैं केशवरायपाटन
  • बसुंधरा राजे को जन्मदिन की बधाई देंगे

जोधपुर, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्म दिन पर बड़े शक्ति प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। राजे के जन्मदिन पर मंगलवार को बूंदी के केशवरायपाटन में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी के चलते सोमवार को जोधपुर से भाजपा के बसुंधरा समर्थक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में केशवरायपाटन के लिए डीपीएस चोराहा से बसों व कारों से रवाना हुए।

इस अवसर पर पूर्व सांसद जसवंत सिंह बिश्नोई, रामनारायण डूडी, पूर्व मंत्री अर्जुन राम गर्ग,कमसा मेघवाल, पूर्व विधायक बाबूसिंह राठौड़, पूर्व शहर जिला अध्यक्ष जगत नारायण जोशी,पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र कच्छवाह, पूर्व राजसिको अध्यक्ष मेघराज लोहिया, पूर्व जेडीए अध्यक्ष प्रो महेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व राज्य मंत्री चंद्रप्रकाश टायसन, किशन लड्ढा, पूर्व पार्षद संजय दईया, पूर्व पार्षद, मधुसुदन मेघवाल,सुरेश उपाध्यय हंसराज प्रजापत, आनंद सिंह सोलंकी, ललित परवानी, राजेंद्र इंदा, भागीरथ भादू, बानू खावा,पवन आसोपा, नीरज कच्छवाह सहित कई पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष,मोर्चा अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी बसुंधरा राजे के शक्ति परीक्षण में शामिल होने के लिए यहां से रवाना हुए।

रवाना होने से पूर्व उन्होंने यहां बसुंधरा राजे के समर्थन में जम कर नारे लगाए। इस अवसर पर पूर्व शहर जिलाध्यक्ष जगतनारायण जोशी ने कहा कि हर वर्ष की भांति पूर्व मुख्य मंत्री बसुंधरा राजे अपने जन्मदिन 8 मार्च को देव दर्शन कर आशीर्वाद लेकर प्रदेश की सेवा के लिए निकलती हैं। पिछली बार गिरिराजजी थे और इस बार केशवरायपाटन से यह हो रहा है। जोधपुर जिले से हम सब 10 विधान सभा से छोटी बड़ी 5 सौ गाड़ियों से 5 हजार से अधिक लोग आज केशवरायपाटन के लिए रवाना हो रहे हैं। वहां जाकर बसुन्धराराजे को बधाई देंगे और आगामी चनाव में बसुन्धरा राजे के नेतृत्व में कांग्रेस को उखाड़ फेंक भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लेकर आएंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026