Doordrishti News Logo

रूस के सीज फायर के बाद राजस्थान के छात्रों ने शेयर किया वीडियो

  • परेशानी बताई
  • बॉर्डर पार कर चुके, मगर कोई सहायता नहीं मिल रही

जोधपुर, रूस-यूक्रेन युद्ध के हालात के बीच वहां फंसे भारतीय छात्रों का सब्र अब टूटता नजर आ रहा है। सुमी में फंसे राजस्थान के डॉ. शुभ और राजेश कुमार ने वीडियो शेयर किया। वीडियो में कहा-हम अपनी जान जोखिम में डालकर बॉर्डर की तरफ बढ़ रहे हैं। चेतावनी दी कि कुछ भी होता है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार और एम्बेसी की होगी। वीडियो सामने आने के बाद परिजन व अधिकारी इन स्टूडेंट्स को मैसेज भेज समझा रहे हैं कि वे बंकरों में ही बैठे रहे।

35 किलोमीटर दूर 700 छात्र फंसे

शेयर वीडियो में अपनी परेशानी बताते हुए छात्रों ने कहा रूस से 35 किलोमीटर दूर यूक्रेन के सुमी में करीब 700 स्टूडेंट फंसे हुए है। यहां लगातार बमबारी हो रही है। धमाकों के बीच फंसे स्टूडेंट्स तक कोई मदद नहीं पहुंच पा रही है। राजस्थान से जुड़े छात्रों के ग्रुप ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें स्टूडेंट कह रहे हैं कि आज युद्ध का दसवां दिन है।

रसिया ने घोषित किया सीज फायर

रूस ने शनिवार को सीजफायर घोषित किया है। रूस ने जिस स्थान के बारे में बताया है,वह सुमी से 600 किलोमीटर दूर है। हम बहुत परेशानी झेल चुके हैं। अब और सहन करना संभव नहीं है। हम अपनी जान जोखिम में डालकर बॉर्डर की तरफ बढ़ रहे हैं। हमारे साथ कुछ होता है तो भारत सरकार व इंडियन एम्बेसी की जिम्मेदारी होगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026