Doordrishti News Logo

आंध्रप्रदेश के दौरे में आदिवासी रंग में नजर आए शेखावत

इंदुकारु,आंध्र प्रदेश,केंद्रीय जलशक्ति गजेंद्र सिंह शेखावत शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के इंदुकारु में पोलावरम प्रॉजेक्ट के अंतर्गत पुनर्वास कॉलोनी में बसे लोगों के बीच पहुंचे तो उन्होंने केंद्रीय मंत्री को परंपरागत आदिवासी हैट पहना दी। शेखावत ने पुनर्वास कॉलोनियों इंदुकुरुपेटा और तादुवाई में लोगों से संवाद भी किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि क्षेत्रवासी सिंचाई योजनाओं को मोदी सरकार की ओर से मिल रहे समर्थन से खुश हैं।

आंध्रप्रदेश के दौरे में आदिवासी रंग में नजर आए शेखावत

राज्य के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने भी शिष्टाचार भेंट की। दोनों के बीच राज्य में चल रही जल जीवन मिशन समेत अन्य केंद्रीय योजनाओं को और गति देने पर चर्चा हुई। विजयावाड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शेखावत का स्वागत किया।

आंध्रप्रदेश के दौरे में आदिवासी रंग में नजर आए शेखावत

प्रोजेक्ट की प्रगति परखी

केन्द्रीय मंत्री ने आंध्रप्रदेश की पोलावरम साइट का मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी के साथ अवलोकन किया। प्रोजेक्ट की प्रगति परखी। यह केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय का अनुकरणीय उदाहरण है। शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार इस योजना को नियत अवधि में पूरा करने का उद्देश्य रखती है। इससे राज्य के निवासियों को पेयजल और सिंचाई का वृहद लाभ मिलेगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026