Doordrishti News Logo

गुर्जर सम्राट मिहिर भोज मानवता के प्रेरणा स्रोत- कर्नल देव आनंद

करौली, जिले के नंडोटी तहसील स्थित सांडेरा बॉस में बुधवार को गुर्जर सम्राट मिहिर भोज द्वार का उद्घाटन किया गया। इस ऐतिहासिक द्वार का निर्माण तहसील के युवा सामाजिक कार्यकर्ता राजवीर सिंह गुर्जर एवं उनके साथियों द्वारा किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय गुर्जर महासभा अध्यक्ष कर्नल देव आनंद गुर्जर थे।

मुख्य अतिथि कर्नल गुर्जर ने वीर गुर्जर सम्राट मिहिर भोज के द्वार का निर्माण करने के लिए राजवीर सिंह एवं उनकी साथियों को बधाई देते हुए गुर्जर सम्राट मिहिर भोज के व्यक्तित्व एवं कार्यों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिहिर भोज महापुरुष होने के नाते राष्ट्रीय ही नहीं अपितु विश्व की धरोहर हैं।

गुर्जर सम्राट मिहिर भोज मानवता के प्रेरणा स्रोत- कर्नल देव आनंद

हम सबको उनसे प्रेरणा लेते हुए आज के भारत एवं विश्व को विकास के साथ-साथ शांति के पथ पर जनमानस की सेवा करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। कर्नल गुर्जर ने नादौती तहसील के प्रधान बहादुर सिंह गुर्जर का आभार जताते हुए कहा कि आज के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजपूत एवं मीणा समाज के लोगों ने आकर जो भाईचारे का संदेश दिया उससे सीख लेते हुए जिन लोगों ने गुर्जर सम्राट मिहिर भोज को लेकर गत महीनों में सौहार्द खराब करने की कोशिश की उससे भविष्य में बचते हुए महापुरुषों को जातियों में बांटने के प्रयास से दूर रहना चाहिए।

उद्बोधन के पश्चात द्वार का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं पंचायत समिति प्रधान बहादुर सिंह गुर्जर ने फीता काटकर किया। राजवीर सिंह ने अपने साथियों की ओर से अतिथियों का धन्यवाद करने के साथ-साथ देश वासियों से आग्रह किया कि गुर्जर सम्राट मिहिर से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र निर्माण में सहयोग करें।

शुरुआत मुख्य अतिथि को माला पहनाकर एवं प्रबुद्ध नागरिकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी बाड़ा राजपुर सरपंच शिवचरण मीणा ने दी।
कार्यक्रम में पंचायत समित नादोती प्रधान बहादुर सिंह गुर्जर,ग्राम पंचायत बाड़ा राजपुर सरपंच शिवचरण मीणा (रेखा मीणा), राजाहेडा सरपंच दरब सिंह गुर्जर,समाजसेवी दौलत सिंह राजपूत, समाजसेवी शिव चरण सिंह राजपूत,पत्रकार बनवारी गोयल, गोवर्धन लाल मीणा, पंचायत समिति सदस्य कविता मीणा, समाजसेवी रतन लाल मीणा, सतबीर सिंह गुर्जर, लाखन सिंह गुर्जर,रामवीर सिंह,गजय लोहेड, राम धारा सिंह एवं मान सिंह समेत बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026