Doordrishti News Logo

कलेक्टर ने एम्स जाकर स्कूल बस दुर्घटना में घायल हुए बच्चों की कुशलक्षेम जानी

जोधपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने गुरूवार को एम्स जाकर पोकरण-जैसलमेर बस दुर्घटना में घायल हुए बच्चों की कुशलक्षेम जानी। जिला कलेक्टर ने घायल बच्चों के बारे में एम्स के निदेशक डॉ संजीव मिश्रा से जानकारी ली तथा उनके उपचार संबंधी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि गुरूवार सुबह पोकरण-जैसलमेर बस दुर्घटना में घायल हुए बच्चों में से 19 बच्चे एम्स जोधपुर को रैफर किए गए जिनकी हालत स्थिर है। एक बच्चा अॅापरेशन थियेटर में है और एक बच्चा पीडियाट्रिक अक्यूट सेन्टर में है।

जिला कलेक्टर ने घायल बच्चों के परिजनों को आश्वासन देते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि प्रशासन द्वारा बच्चों के उपचार के लिए हर संभव प्रयास एवं व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि परिजन बच्चों के उपचार व चिकित्सकीय व्यवस्थाओं से संतुष्ट है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026