Doordrishti News Logo

शादी के एक माह बाद महिला ने लगाया फंदा

शव का मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम

जोधपुर, शहर के महामंदिर इलाके बीजेएस नट बस्ती की रहने वाली एक महिला ने शादी के एक महिने बाद ही अपने ससुराल में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को एमजीएच भिजवाया और आज सुबह उसका मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। फिलहाल पीहर पक्ष की तरफ से कोई शक जाहिर नहीं की गई है।
घटना में जांच प्रशासनिक अधिकारी की तरफ से जांच की जा रही है।

महामंदिर थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि बीजेएस नट बस्ती की रहने वाली 19 वर्षीय पायल पत्नी वीरेंद्र नट ने अपने ससुराल में रविवार को फंदा लगाकर खुदकुशी की। उसकी शादी एक महिने पहले ही हुई थी। पास में ही उसका पीहर भी है। उसके फंदा लगाने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को महात्मा गांधी अस्पताल में भिजवाने के साथ आज सुबह उसका मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। थानाधिकारी ने बताया कि सुसाइड का आरंभिक कारण सामने नही आया है। उसके पिता जगदीश नट की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई है। घटना में जांच प्रशासनिक अधिकारी की तरफ से की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मोलिक्यूलर बायोलॉजी टेकनिक्स एंड बेसिक जेनेटिक डेटा इंटरप्रेटेसन का प्रशिक्षण

March 7, 2026

नेशनल डेंटिस्ट डे पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विशेष कार्यशाला

March 7, 2026

बोरानाडा गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

March 7, 2026

महाप्रबंधक अमिताभ ने किया जैसलमेर स्टेशन का निरीक्षण

March 7, 2026

कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य से प्रभावित रहेंगी जयपुर रुट की ट्रेनें

March 7, 2026

जयपुर-जोधपुर ट्रेन अब इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित

March 7, 2026

मोबाइल से भी ले सकते हैं प्लेटफॉर्म टिकट

March 7, 2026

नागरिकों की सम्पत्ति की रक्षा करेगा अधिनियम-संसदीय कार्य मंत्री

March 7, 2026

बाइक चोर गिरफ्तार,घर के आगे खड़ी बाइक को चुराया था

March 7, 2026