Doordrishti News Logo

प्रदेश के किसानों को सशक्त बनाने व एग्रो इंडस्ट्रीज से जोड़ने का काम करेंगे-डूडी

स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष रामेश्वर डूडी की प्रेस वार्ता

जोधपुर,स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष और राजस्थान राज्य विधान सभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने कहा है कि वे प्रदेश के किसानों को सशक्त बनाने और एग्रो इंडस्ट्रीज से जोड़ने का काम करेंगे जोधपुर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ड्यूटी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हमको बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। गहलोत और कांग्रेस सरकार लगातार किसानों के हित के लिए काम कर रहे हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की घोषणा के अनुसार प्रदेश में सरकार बनने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2 दिन में ही किसानों का कर्ज माफ कर दिया था। जबकि राष्ट्रीयकृत बैंकों का कर्ज अभी तक माफ नहीं किया गया है। डूडी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार केवल 10 कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए ही काम कर रहे हैं और इसी लिए तीनों कृषि बिल लाए गए जो काला कानून साबित हुए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: