Doordrishti News Logo

दो घरों में चोरों ने सेंध लगाकर 12 लाख के जेवर और 1.20 लाख की नगदी चुराई

जोधपुर, शहर में बंद और सूने पड़े मकानों में सेंधमारी की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही है। सप्ताह भर में एक दर्जन मामले सामने आ गए हैं। चोर लाखों का माल उड़ा कर ले जा चुके हैं। गुजरीरात फिर दो बंद मकानों में चोरों ने सेंध लगाकर तकरीबन 24 तोला सोना, आधा किलो चांदी के साथ 1.20 लाख की नगदी पर हाथ साफ कर गए।

मंडोर थाने के सबइंस्पेक्टर महावीर सिंह ने बताया कि मगजी की घाटी निवासी भजनलाल विश्रोई पुत्र दुर्गाराम मूल रूप से रामड़ावास पीपाड़ शहर के रहने वाले है। वे परिवार सहित 10 फरवरी को किसी काम से गांव गए थे। 11 की रात को लौटे तो घर के ताले टूटे मिले। अज्ञात चोर घर से तकरीबन 22 तोला सोने के जेवर जिनमें कंठी, दो मंगलसूत्र, टूसी, बाजूबंद, टीका, गले का हार, नेकलैस, अंगुठियां, कान की बालियां सहित 20-22 तोला सोने के साथ ही चांदी के आधा किलो वजनी जेवरात और 65 हजार की नगदी आदि ले गए।

घटना के संबंध में मंडोर थाने में मामला दर्ज करवाया गया। मौका मुआयना से प्रतीत हुआ कि अज्ञात चोर घर की फाटक को लांघ कर कूदा और वारदात को अंजाम दिया। फाटक पर पंजों के निशान भी मिले हैं। मगर वे भी आधे अधूरे प्रतीत हो रहे हैं। फिलहाल चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

दूसरी तरफ भगत की कोठी पुलिस थाने में रामेश्वर नगर डी- 96 में रहने वाले प्रकाश कुमार पुत्र वालाराम लुहार की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 9 फरवरी को वह परिवार सहित सोजत सिटी रिश्तेदारी में शादी समारोह में गया था। अगले दिन पड़ौसी ने सूचना दी कि घर के ताले टूटे पड़े हैं, इस पर वह जोधपुर आया। अज्ञात चोरों ने घर के अंदर सामान बिखेरने के साथ वहां से 60 हजार के करीबन नगदी, एक कैमरा, सोने की बालियां,देशी विदेशी करेंसी कॉइन के अलावा अन्य सामान चोरी कर ले गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: